उत्तराखंड में अगले पांच दिन सामान्य रहेगा मौसम

उत्‍तराखंड के मौसम में अगले पांच दिन तक किसी भी प्रकार के बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। जिसके चलते प्रदेश में मौसम शुष्क है। ऐसे में तापमान सामान्य बना रहेगा। दीपावली के बाद से सुबह-शाम ठंड में इजाफा हो सकता है।

चकराता में मौसम का मिजाज बदलते ही ठंड बढ़ गई है। चकराता क्षेत्र में आजकल सुबह-शाम जबरदस्त ठंड है। जिसके चलते खांसी-जुखाम के मरीजों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है। ठंड से बचने को लोग अभी से अलाव का सहारा लेने लगे हैं।

आलम यह है कि ठंड से बचने के लिए मोटे जैकेट, स्वेटर पहनने के बाद भी ठंड लग रही है। जिस कारण अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।

इस बार सूखी ठंड होने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका काफी असर पड़ रहा है। आजकल सीएचसी में खांसी-जुखाम आदि बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। लोग अपने घरों में हीटर और अंगेठियों व बाहर बाजार में अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *