जेएनयू में आधी रात कार सवार लड़कों ने की दो छात्राओं के अपहरण की कोशिश

दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) कैंपस में मंगलवार की आधी रात को दो छात्राओं के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। हरियाणा नंबर की HR 26DN2623 की स्विफ्ट कार में सवार नशे में धुत लड़कों ने कैंपस के अंदर छात्राओं से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश की।  घटना रात 12.30 हुई। घटना के बाद छात्रों का गुस्सा फूट गया। छात्रों का हंगामा जारी है। जेएनयू सिक्योरिटी ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। कैंपस में अभी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। छात्रों ने कुलपति से जेएनयू प्रशासन की ओर से मामला दर्ज करवाने और कैंपस में सुरक्षा की मांग की है।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि जेएनयू कैंपस में लड़की से हुई छेड़छाड़ मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। आरोपी की पहचान भी हो गई है। जो जेएनयू का छात्र नहीं है। लेकिन लड़की जेएनयू की छात्रा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *