अगले तीन-चार दिन लुढ़केगा पारा, सावधान! तबीयत नासाज न कर दे मौसम का बदलता मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी कुछ दिन उत्‍तराखंड में मौसम शुष्‍क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव से सर्दी और फ्लू के प्रसार के लिए मौसम अनुकूल रह सकता है। ऐसे में बच्चे व बुजुर्गों को सुबह-शाम ऊनी कपड़े पहनने की सलाह है।

वर्षा पर विराम के बाद उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क है, लेकिन दोपहर में तेज धूप और सुबह-शाम हो रही ठंड ने स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में तापमान और गिर सकता है और ठंड बढ़ सकती है।

मानसून की विदाई होने के बाद प्रदेशभर में इन दिनों मौसम शुष्क है। हालांकि, दिन में चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। जबकि, सुबह-शाम बढ़ रही ठंड से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *