आगरा सामूहिक दुष्कर्म कांड: विधायक से लेकर उपमुख्यमंत्री के साथ आरोपी ब्लॉक प्रमुख की तस्वीरें वायरल

आगरा के सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह के कई बड़े नेताओं से संबंध हैं। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार होने के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, बाह की भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ खिंची तस्वीरें शामिल हैं। इसके बाद विपक्ष के नेता भी सक्रिय हो गए। तस्वीरें के साथ कमेंट भी किए जाने लगे। युवती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुए बाह ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह को लेकर सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधा है। मधुसूदन शर्मा ने कहा भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं। बेटी बचाओ के नारे को भाजपा के नेता कलंकित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *