बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक सुभाष घई (subhash ghai birthday) का आज जन्मदिन है। वे सोमवार को अपना 76वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 24 जनवरी 1945 को नागपुर में जन्मे सुभाई घई ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक समय ऐसा था जब सुभाष घई के साथ काम करना हर फिल्मी सितारे का सपना हुआ करता था। सुभाष घई की चर्चित फिल्मों में कालीचरण, विश्वानाथ, कर्ज, हीरो, मेरी जंग, कर्मा, राम लखन, सौदागर, खलनायक, परदेस और ताल हैं।
कामयाबी के लिए बेले पापड़
सुभाष घई को ‘शोमैन ऑफ बॉलीवुड’ कहा जाता था। उन्होंने रोहतक से ग्रेजुएशन किया और उसके बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से सिनेमा की पढ़ाई की। सुभाष घई के लिए सिनेमा की दुनिया में एंट्री करना आसान नहीं रहा। शुरुआत में उन्हें खूब पापड़ बेलने पड़े। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि शुरू-शुरू में मुंबई आए थे, तो उन्हें किसी भी स्टूडियो में अंदर जाने नहीं दिया जाता था क्योंकि वे आउट साइडर थे।