कांग्रेस और जनता के बीच गहरी खाई, पार्टी 300 पार का लक्ष्य पूरा करेगी

प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री और यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे जितिन प्रसाद का कहना है कि जनता और कांग्रेस के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। दोनों के बीच इतनी गहरी खाई हो गई है कि उसे भरना अब मुश्किल है। उनका मानना है कि विधानसभा चुनाव में न तो सपा रालोद का गठबंधन कहीं टिकेगा, न ही उनके घोषणापत्र पर जनता विश्वास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि मोदी-योगी सरकार की योजनाओं से जनता को मिल रहे लाभ और प्रदेश में कानून-व्यवस्था में आए सुधार से खुश जनता एक बार फिर प्रदेश में भाजपा को मौका देगी। भाजपा को 300 प्लस सीटों पर विजय मिलेगी। जितिन प्रसाद ने चुनावी मुद्दों पर सचिन मुद्गल से खुलकर बात की। पेश हैं प्रमुख अंश…

दो चरणों के मतदान हो गए, भाजपा की स्थिति क्या है?
मैंने पहले और दूसरे चरण में हुए चुनावों की 60 सीटों पर भ्रमण किया, मंच तक ही नहीं, लोगों से व्यक्तिगत संवाद किया। भाजपा के पक्ष में स्पष्ट रुझान है, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा 300 सीटों का आंकड़ा पार कर सरकार बनाएगी।

विपक्षी दल भाजपा से ब्राह्मण समाज की नाराजगी का मुद्दा उठा रहे थे, क्या यह मुद्दा है?
यह विपक्षी दलों का समाज को भ्रमित करने का षड्यंत्र था। ब्राह्मण समाज में कोई असंतोष नहीं है। काम और विकास के आधार पर सभी समाज भाजपा को वोट दे रहे हैं। ब्राह्मण समाज पूरी तरह से लामबंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *