कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार हरकी पैड़ी में लगा गंदगी का अंबार, ढाई गुना अधिक निकला कूड़ा

कांवड़ यात्रा खत्म होते ही नगर निगम ने देर रात हरकी पैड़ी गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि मालवीय घाट, सुभाष घाट और नाई सोता घाट से 500 मीट्रिक टन कूड़ा नगर निगम ने उठाया। उन्होंने बताया सामान्य दिनों में पूरे नगर निगम क्षेत्र से 200 मीट्रिक टन कूड़ा ही निकला है।

मंगलवार को रात साढ़े दस बजे से नगर निगम की टीम ने नगर आयुक्त के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया। नगर आयुक्त ने बताया कि हरकी पैड़ी के निकट मालवीय घाट, सुभाष घाट और नाई सोता घाट पर सुबह चार बजे तक सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान घाटों से 25 ट्रक कूड़ा निकाला गया। उन्होंने बताया कि तीन घाटों से ही पूरे नगर निगम क्षेत्र से सामान्य दिनों में जमा होने वाले कूड़े से दोगुने से ज्यादा कूड़ा हरकी पैड़ी के निकट तीन गंगा घाटों से उठा है।

सफाई अभियान के तुरंत बाद घाटों पर कीटनाशक का छिड़काव भी नगर निगम ने किया। देर रात चले सफाई अभियान में सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद, जेई नरेश सिंह सफाई निरीक्षक श्रीकांत, सफाई निरीक्षक विकास छाछर, सफाई निरीक्षक सुनित, सफाई निरीक्षक विकास चौधरी और करीब अस्सी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *