कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के लिए बनाया यह प्लान

जैविक खेती के अध्ययन के लिए यूरोप भ्रमण पर गए उत्तराखंड के दल ने मंगलवार को स्विटजरलैंड में विशेषज्ञों के साथ परस्पर अनुभवों को साझा किया। जैविक कृषि अनुसंधान संस्थान(एफआईबीएल) के भ्रमण के दौरान स्विटजरलैंड के प्रयोगों को भी देखा। एफआईबीएल में निदेशक ब्याटे हुबर ने कृषि मंत्री गणेश जोशी व दल के सभी सदस्यों का स्वागत किया।

उन्होंने जैविक कृषि क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों एवं रिसर्च के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही सामाजिक आर्थिक नीति निर्धारण, जैविक कपास एवं अन्य फसल पद्धति की भी जानकारी दी गई। दल ने संस्थान में कृषि एवं पशु विज्ञान से सम्बन्धित तकनीकों का फील्ड भ्रमण भी किया।

कार्यक्रम में सिक्किम के कृषि मंत्री लोकनाथ शर्मा, कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल भी उपस्थित रहे। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, धारचूला विधायक हरीश सिंह धामी सहित बीज प्रमाणीकरण एजेन्सी के निदेशक केसी पाठक, जैविक बोर्ड के प्रबंध निदेशक विनय कुमार, उप निदेशक डा0 जेएस नयाल आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *