केजरीवाल ने जीता दिल्ली का दिल, 15 साल बाद कम हुआ भाजपा का दम

 दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा ने 104 सीट व कांग्रेस ने 9 सीटों पर विजय हासिल की है। तीन निर्दलीय भी निर्वाचित हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को दोपहर तीन बजे के बाद सभी 250 सीटों पर मतगणना संपन्न होने का ऐलान किया।भारत जल्द ही इंसान की क्षमता से ज्यादा प्रभाव वाली गर्मी का अनुभव कर सकता है: विश्व बैंकवहीं, इससे पहले MCD चुनाव मतगणना के नतीजों में आम आदमी पार्टी को सफलता मिलने के साथ ही पार्टी के यहां स्थित दफ्तर पर जश्न शुरू हो गया। आप के दफ्तर पर जुटे कार्यकर्ताओं-समर्थकों ने पार्टी के झंडे लहराए और ढोल-नंगाड़ों की थाप पर नृत्य शुरू कर दिया। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई। आप नेता गोपाल राय, आतिशी और दुर्गेश पाठक सहित समर्थकों और अन्य नेता पार्टी कार्यालय में जश्न में शामिल हुए। कार्यालय के बाहर सड़कों पर समर्थक AAP के आधिकारिक चुनावी गीत ‘MCD में अरविंद केजरीवाल’ पर झूमते नजर आए। MCD चुनावों में AAP की पहली जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने दोपहर तीन बजे के बाद एमसीडी की सभी 250 सीटों पर मतगणना के पूरे होने का ऐलान किया। चुनाव परिणाम के अनुसार एमसीडी के कुल 250 वार्ड में से आप ने 134, भाजपा ने 104 और कांग्रेस ने 9 वार्ड में जीत दर्ज की है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर वार्ड से शकीला बेगम समेत तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे हैं। दिल्ली नगर निगम के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था।इससे पहले 2017 के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी। प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीट पर मतदान नहीं हो सका। ‘आप’ ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 27 वार्ड जीते थे। उस साल करीब 53 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *