गंगोत्री-यमुनोत्री में तीर्थयात्रियों का टूटा रिकार्ड

वर्षाकाल के बाद चारधाम यात्रा अपनी रफ्तार पर चल रही है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में वर्ष 2019 का रिकार्ड भी टूट गया है। गंगोत्री धाम में इस सीजन में 6.12 लाख तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं। जबकि यमुनोत्री धाम में 4.78 लाख तीर्थयात्री पहुंचे चुके हैं। अभी चारधाम यात्रा के लिए 12 दिन का समय शेष है।

26 अक्टूबर को बंद होंगे गंगोत्री के कपाट

इस बार गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्टूबर और यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्टूबर को बंद होने हैं। केदारनाथ धाम के कपाट भी 27 अक्टूबर को बंद होंगे। इसलिए चारधाम यात्रा में अभी दस दिन का समय शेष है।

गंगोत्री धाम के प्रमुख यात्रा पड़ाव पर तीर्थ यात्रियों की चहल पहल है। इस बार अच्छी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का रिकार्ड भी बनेगा। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में रिकार्ड बन चुका है।

यह सीजन काफी अच्छा रहा

वर्ष 2013 की आपदा और कोविड काल के बाद से यह पहला यात्रा सीजन है। जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा है। चारधाम यात्रा के लिहाज से यह सीजन काफी अच्छा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *