चीन क्यों छिपा रहा दुनिया से सच्चाई, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन BF.7 ने चीन में भारी तबाही मचा रखी है। चीन में हर दिन 40-50 हजार मामले सामने आ रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही है। अस्पतालों में मरीजों को बेड उलपब्ध नहीं है। दवाईयों और जरूरी उपकरणों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। मुर्दों को दफनाने के लिए लंबी कतारें लगी हैं। लेकिन चीन इस सच्चाई को झुठला रहा है। चीन दुनिया से कह रहा है कि सब ठीक है। चीन में बढ़ते कोविड मरीजों से भारत ही नहीं दुनिया के और देश भी परेशान है। अमेरिका, ब्राजील, जापान, जर्मनी समेत कई देशों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं।

चीन ने शुक्रवार को बताया कि उसके यहां कोविड से कोई मौत नहीं हुई है, जबकि कोविड केसों की संख्या 5000 से अधिक बताई है। लेकिन चीन की इस बात पर कोई भी विश्वास करने को तैयार नहीं, इसके पीछे की वजह है, सोशल मीडिया पर तैरते वो वीडियो, जिसमें लाशों के ढेरों को साफ देखा जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में 15 लाख लोगों की कोविड से मौत हो सकती है। आखिर चीन क्यों छिपा रहा है दुनिया से सच्चाई, जानें क्या है इसके पीछे की वजह?वैसे तो चीन किसी को अपनी सच्चाई बताता नहीं।
चीन में बढ़ते कोविड के मामलों से भारत ही नहीं अमेरिका, ब्राजील, जापान, जर्मनी, दक्षिण कोरिया समेत कई देश परेशान हैं क्योंकि चीन दुनिया का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर देश है। कच्चे माल से लेकर चीन में बने हुए प्रॉडक्ट दुनिया के कई देशों में सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। ऐसे में चीन में कोविड के केस बढ़े तो एक बार फिर दुनिया में महंगाई बढ़ सकती है। पहले कोरोना महामारी और बाद रूस-यूक्रेन युद्ध ने विश्व की परेशानी बढ़ाई है। अमेरिका, ब्रिटेन, भारत समेत कई विकसित और विकासशील देशों में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। बता दें कि  चीन अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

चीन में अमेरिका, जापान, जर्मनी समेत कई देशों की बड़े स्तर पर कंपनियां मौजूद हैं। जो दुनियाभर में अपने प्रॉडक्ट एक्सपोर्ट करती हैं। लेकिन कोविड आने के बाद कंपनियां चीन छोड़ने को मजबूर हो रही है। दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता कंपनी एप्पल धीरे-धीरे अपना कारोबार चीन से समेटकर भारत और वियतनाम जैसे देशों में शिफ्ट कर रही हैं। एप्पल की सबसे बड़ी फोन निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अपना प्लांट भारत में लगाना चाहती है। बता दें कि फॉक्सकॉन आईफोन का निर्माण करती है। इसके अलावा, जापान की कंपनियां भी चीन से अपना कारोबार समेट रही हैं। इसके लिए जापान सरकार ने कंपनियों को सब्सिडी देने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *