दिल्ली में गैंगवार: एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के जाफराबाद इलाके में गोलीबारी की घटना में 4 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। इस मामले की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम यहां पहुंची। पीड़िता की मां शायरा बानो ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरे दोनों बेटों को गोली मारी गई है। मेरे बेटों का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। मैंने किसी और को नहीं देखा। यह घटना जाफराबाद की गली नंबर 38 की बताई जा रही है। गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिन चार लोगों पर फायरिंग की गई है। उसमें से एक अरबाज नाम का लड़का अभी जेल से बाहर आया था। बीती दिन वह अपने भाईयों के साथ बैठा हुआ था। तभी कुछ लोग आए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस अब सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है। शुरुआती जांच में यह गैंगवार का मामला लग रहा है। फिलहाल, अभी मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *