देहरादून में सुबह छाया रहा घना कोहरा, बाद में निकली चटख धूप

राजधानी देहरादून में गुरुवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह यहां कोहरा छाया रहा। करीब साढ़े नौ बजे बाद सूर्य देव के दर्शन हो पाए। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी।

सर्दियों के मौसम में कपड़े धोने के बाद उन्हें सुखाना भी खासा मुश्किल होता है। कई बार धूप नहीं निकलती और कई बार निकलती तो है, लेकिन उसमें चमक और गर्मी नहीं होती। ऐसे में जब तेज धूप निकलती है तो लोगों को कपड़े सुखाने का मौका भी मिल जाता है। मंगलवार को राजधानी दून और आसपास के इलाकों में भी इसी तरह का मौसम रहा।  मौसम केंद्र के अनुसार, मैदानी इलाकों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर कोहरा बढ़ सकता है। गुरुवार को गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी जिलों में रात को पाल बढ़ सकता है। कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत में भी रात को पाला बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *