उत्तराखंड पुलिस की ओर से नशा उन्मूलन को लेकर रविवार की सुबह देहरादून में रन फार यूनिटी के लिए रूट का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बॉलीवुड गायक कैलाश खैर भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी देहरादून के युवाओं के साथ दौड़े और नशा मुक्ति का संदेश दिया। डीजीपी अशोक कुमार भी उनके साथ मैराथन में दौड़ लगाते दिखे।
इससे पहले उत्तराखंड पुलिस की ओर से शुक्रवार को ही मैराथन का यातायात प्लान जारी कर दिया गया था। पुलिस ने सभी शहरवासियों से रूट प्लान देखकर ही घर से निकलने की अपील की थी। रविवार को दून में रिजर्व पुलिस लाइन से दौड़ शुरू हुई।