पहाड़ से लेकर मैदान तक गणतंत्र दिवस का जश्न

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित परेड में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकलती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के जश्न का नजारा कुछ खास होगा। क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी और कुछ परंपराओं में बदलाव दिखाई देंगे। इस खास मौके दिल्ली में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। देश इस बार आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है। जिसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी झलक भी जश्न में नजर आएगी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 1950 में आज के ही दिन हमारा संविधान लागू हुआ, लोकतंत्र की इतने वर्षों की गौरवशाली यात्रा में संविधान सतत मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है। संविधान ने देश में समता, एकता और बंधुत्व की भावनाओं को प्रोत्साहित कर हर क्षेत्र की उन्नति और प्रगति का मार्ग दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *