पिथौरागढ़ में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार

 उत्तराखंड़ के पिथौरागढ़ जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में प्रमुख होटल कारोबारी भुवन गुंज्याल की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा बीते शुक्रवार की रात को हुआ था। बताया जा रहा है कि भुवन गुंज्याल देर रात पिथौरागढ़ शहर से चंडाक में स्थित अपने होटल जाने के लिए निकले थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वहीं शनिवार की सुबह सैर कर रहे लोगों की नजर खाई में गिरी कार पर पड़ी, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। बता दें कि भुवन गुंज्याल फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही सीएम ने उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *