बढ़ती ठंड के कहर में IMD वैज्ञानिक ने दी बड़ी जानकारी, इस दिन से कम होगी सर्दी

उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भयंकर ठंड का कहर जारी है। इस बीच IMD वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने मौसम के बारे में बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली, यूपी, पंजाब और राजस्थान में शीतलहर लगातार बनी हुई है। घना कोहरा बना हुआ है, कोहरे के कारण विजिबिलिटी 0-200 मीटर तक रह गई है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगले एक दिन के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम यूपी में तेज शीतलहर रहेगी. जबकि 29 दिसंबर से तापमान में सुधार की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में सबसे कम तापमान आया नगर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और कुछ जगहों पर अभी भी शीतलहर चल रही है।

वहीं इससे पहले मंगलवार को भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी आरके जेनामणि ने जानकारी देते हुए कहा, दिल्ली में सबसे कम तापमान आया नगर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और कुछ जगहों पर अभी भी शीत लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर के बाद से महत्वपूर्ण सुधार होगा क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीत लहर चली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *