बारिश के बाद भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे सहित 250 से ज्यादा सड़कें बंद

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश की वजह से युमनोत्री हाईवे सहित 260 सड़कें बंद हो गई हैं।  इस वजह से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 21 राज्य मार्ग बंद चल रहे हैं। लोनिवि के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शुक्रवार तक राज्य में बारिश से 158 सड़कें बंद थी। शनिवार को हुई तेज बारिश की वजह से 146 और सड़कें बंद हो गई। इसके बाद राज्य में बंद कुल सड़कों की संख्या 304 हो गई। हालांकि देर सांय तक 44 सड़कों को खोल दिया गया है जिसके बाद 260 सड़कें बंद चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों को खोलने के लिए 295 जेसीबी मशीनों को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *