मतदाताओं में दिख रहा उत्साह, 10 बजे तक हुआ 14.26 फीसदी मतदान

–  पंचायत चुनाव में लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। मुख्य विकास अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि सभी छह ब्लॉक में सुबह 10 बजे तक कुल 14.26 फीसदी मतदान हो चुका है।
ब्लॉक            मतदान(प्रतिशत में)
बहादराबाद  – 13.18 फीसदी
भगवानपुर    – 15.45 फीसदी
रुड़की         – 15.46 फीसदी
नारसन         – 14.67 फीसदी
लक्सर          – 13.82 फीसदी
खानपुर         – 13.00 फीसदी

–  रुड़की ब्लॉक के भंगेड़ी महावतपुर में पंचायत घर में बनाए गए पोलिंग बूथ पर लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान लोगों ने एक पार्टी के प्रत्याशी पर बिना कार्ड के एजेंट को अंदर दाखिल करने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने वोटिंग में फर्जीवाड़ा करने का भी आरोप लगाया।

– मतदान केंद्रों पर लगी भीड़ से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों ने चुनाव को लेकर कितना उत्साह है। वहीं, कई केंद्रों पर बुजुर्ग और बीमार लोग भी वोट डालने पहुंचे।

– एक तरफ जहां मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ी है। वहीं, रायसी में दो मतदान केंद्र ऐसे हैं जिसमें अभी तक केवल 10 फीसदी ही मतदान हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *