मारा गया नक्सली: डीआरजी व सीआरपीएफ के अभियान में मिली बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़ में तीन लाख का ईनामी ढेर

डीआरजी और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया।इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। वहीं एक डीआरजी जवान मामूली रूप से घायल हो गया।
                  प्रतीकात्मक तस्वीर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां के नईमेड थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों ने तीन लाख के ईनामी नक्सली को मार गिराया है।

बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि नईमेड थाना क्षेत्र के जंगल में सुबह करीब साढ़े आठ बजे डीआरजी और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। वहीं एक डीआरजी जवान मामूली रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली के सिर पर तीन लाख रुपये का ईनाम रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *