मुंबई में रात में झमाझम बारिश से राहत

दक्षिण पश्चिम मानसून को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मौसम विभाग ने साफ किया है कि मानसून अपनी तय गति से आगे बढ़ रहा है। इस बीच मुंबई में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई है। वहीं अब यहां तापमान में गिरावट होगी। हालांकि मुंबई में गुरुवार सुबह भी हल्की बारिश हुई थी। आज भी कई जगह बारिश हो सकती है। साथ ही कर्नाटक के मंगलुरु में डेरालाकट्टे के आसमान में बारिश के बाद इंद्रधनुष बनते हुए भी देखा गया।

विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीते मंगलवार तक तय सीमा के साथ देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ मानसून अपनी दस्तक दे चुका है। विभाग ने संभावना जताते हुए कहा है कि मानसून अगले दो दिनों में पूरे महाराष्ट्र में पहुंच जाएगा, राज्य के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश हो सकती है।

विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि मानसून 31 मई से अब तक दक्षिण एवं मध्य अरब सागर, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। उन्होंने कहा मानसून के चलते पूर्वोत्तर भारत में इस दौरान अच्छी बारिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *