रोहित के छक्के से खुश हुए आकाश अंबानी, श्लोका और रितिका

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन यह मुंबई की लगातार पांचवीं हार है। इसके साथ ही मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो चुकी है। अब शुरुआती चार टीमों में जगह बनाने के लिए मुंबई को लगभग हर मैच जीतना होगा। आईपीएल इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब मुंबई की टीम शुरुआती पांच मैच हारी है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी उनके बेटे आकाश और बहू श्लोका भी यह मैच देखने पहुंची थीं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी स्टेडियम में मौजूद थीं, लेकिन सभी को निराशा हाथ लगी। हालांकि, जब रोहित ने दो छक्के लगाए थे, तब सभी के अंदर जीत की उम्मीद बन गई थी। यहां हम इस मैच के रोमांचक पलों की तस्वीरें दिखा रहे हैं। अंबानी परिवार भी यह मैच देखने पहुंचा था। नीता अंबानी को अक्सर मैच के दौरान मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते देखा जाता है। उनके बेटे आकाश भी मैदान में मौजूद रहते हैं, लेकिन इस बार आकाश की पत्नी श्लोका भी मैच देखने पहुंची थीं। रोहित की बल्लेबाजी देख सभी बहुत खुश थे और उन्हें अपनी टीम की पहली जीत की उम्मीद थी, लेकिन मुंबई यह मैच हार गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *