भारत के डिजिटल इकोसिस्टम के विकास में तेजी लाने के लिए और भविष्य को ध्यान में रखते हुए, एयरटेल और गूगल ने लंबे समय के लिए एक समझौता किया है। इस साझेदारी के हिस्से के रूप में गूगल ने अपने ‘गूगल फॉर इंडिया डिजिटलाइजेशन फंड’ से एक बिलियन डॉलर तक का निवेश एयरटेल में करने का इरादा किया है। इन निवेश में इक्विटी निवेश के साथ-साथ संभावित कमर्शियल एग्रीमेंट्स के लिए फंड शामिल हैं। इस फंड का उपयोग अगले पांच वर्षों में देश के डिजिटलाइजेशन के लिए आवश्यक क्षेत्रों की पहचान कर पारस्परिक रूप से सहमति से किया जाएगा।![](https://secure.insightexpressai.com/adServer/adServerESI.aspx?script=false&bannerID=9193180&rnd=[INSERT_CACHEBUSTER_HERE]&redir=https://secure.insightexpressai.com/adserver/1pixel.gif)
![](https://secure.insightexpressai.com/adServer/adServerESI.aspx?script=false&bannerID=9193180&rnd=[INSERT_CACHEBUSTER_HERE]&redir=https://secure.insightexpressai.com/adserver/1pixel.gif)