साल का अंतिम चंद्रग्रहण मंगलवार को, उत्‍तराखंड में इस समय दिखेगा ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) इस साल दूसरा और आखिरी ग्रहण होगा, जिसका प्रभाव भारतीय भू-भाग पर भी पड़ेगा। ग्रहण का सूतककाल सुबह पांच बजे से शाम ग्रहणकाल तक रहेगा। इस दौरान मंदिर और मठों के पट बंद रहेंगे। रात को मंदिरों में शुद्धिकरण के बाद आरती व पूजा की जाएगी।

ज्योतिषाचार्य पंडित सुशांत राज के मुताबिक चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) मेष राशि में लगेगा। उत्‍तराखंड में शाम 05:28 बजे से शाम 06:20 बजे के बीच ग्रहण दिखेगा। चंद्र ग्रहण शाम 05:31 बजे अपने अधिकतम बिंदु पर पहुंच जाएगा। वहीं ग्रहण पर सूतक काल में दान तथा जापादि का महत्व माना गया है। ग्रहण समाप्‍त होने पर पवित्र नदियों अथवा सरोवरों में स्नान किया जाता है।

भारत में यह चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) प्रत्यक्ष रूप से देश के पूर्वी भागों में नजर आएगा। जैसे कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, गुवाहाटी, रांची जैसे शहरों में इस ग्रहण को देखा जा सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *