सावन के पहले शनिवार पर इन 3 राशियों पर शनिदेव की रहेगी विशेष कृपा

भगवान शिव को समर्पित सावन मास 14 जुलाई, गुरुवार से शुरू हो चुका है। सावन महीने का पहला शनिवार 16 जुलाई को पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। कहते हैं कि शनिदेव जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सावन के पहले शनिवार के दिन तीन राशियों पर शनिदेव की कृपा दृष्टि रहेगी। कहते हैं कि ये शनिदेव की प्रिय राशियां हैं। इस राशि से जुड़े लोगों पर शनि की साढ़े साती या शनि ढैय्या का उतना बुरा प्रभाव नहीं पड़ता जितना अन्य राशियों पर पड़ता है। जानें इन राशियों के बारे में-

तुला- इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। लेकिन इस राशि को शनिदेव की प्रिय राशियों में से एक माना गया है। तुला राशि में शनिदेव उच्च के माने गए हैं। ऐसे में सावन के पहले सोमवार को तुला राशि वालों पर शनिदेव की कृपा दृष्टि रहेगी।

मकर- मकर राशि के स्वामी ग्रह स्वयं शनिदेव हैं। शनिदेव के प्रभाव के कारण इस राशि के जातक ईमानदार, मेहनती व कर्मशाली होते हैं। शनिदेव के 12 जुलाई को मकर राशि आने में इस राशि पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव है। इस राशि में शनि जनवरी 2023 तक रहेंगे। हालांकि इस राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव कम पड़ेगा।

कुंभ- कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनिदेव हैं। वर्तमान में कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। सावन के पहले शनिवार पर कुंभ राशि वालों पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। यह शनिदेव की प्रिय राशियों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *