BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बने कैप्टन अमरिंदर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। इसके तहत कैप्टन अमरेंद्र सिंह, सुनील जाखड़ और स्वतंत्र देव सिंह सहित पंजाब के तमाम बड़े नेताओं को भाजपा में अहम जिम्मेदारी मिली है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और स्वतंत्र देव सिंह सदस्य बने। इसके साथ ही कांग्रेस से आए जयवीर शेरगिल को भाजपा में राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड के मदन कौशिक, छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय, पंजाब के एस राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया एवं अमरजौत कौर रामूवालिया को विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

बता दें कि कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने जयवीर शेरगिल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके अतिरिक्त कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सितंबर में अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का भाजपा में विलय कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *