Chardham Yatra 2022: भूस्खलन से धंसा यमुनोत्री हाईवे

यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी रानाचट्टी के बीच दीवार धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इससे यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे बड़े वाहन फंस गए हैं। साथ ही हाईवे के दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई है। संभावना है कि 12:00 बजे तक आवाजाही शुरू हो पाएगी।

यमुनोत्री हाईवे पर बुधवार शाम को रणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से हाईवे की दीवार गिर गई थी, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही जोखिभरी हो गई है। अभी तक आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है।एसडीएम शालिनी नेगी का कहना है कि एनएच के अधिकारी मौके पर भेजे गए हैं।

पुलिस को सतर्क रहने के साथ बड़े वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए गए हैं।  रात से ही एनएच ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। इस बीच चार हजार से ज्यादा यात्रियों को अलग-अलग सुविधाजनक स्थानों पर ठहराया गया। मरम्मत कार्य के चलते यमुनोत्री हाईवे पर यातायात पूर्ण रूप से बंद है। एनएच के अधिशासी अभियंता ने बताया कि वायर क्रेट लगाकर दीवार दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *