पैंगोंग झील पर चीन अपने कब्जे वाली जगह पर बना रहा पुलः विदेश मंत्रालय

कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट में कुछ तस्वीरों से ये दावा किया गया था कि चीन पैंगोंग झील पर पुल बना रहा है। इन दावों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी किया। मंत्रालय के मुताबिक, चीन पैंगोंग झील के उस हिस्से पर पुल बना रहा है जिस पर उसका पिछले 60 सालों से कब्जा है। मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार इसकी बारीकी से निगरानी कर रहा है।

पैंगोंग झील पर चीन के पुल निर्माण करने को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया। गुरुवार को मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पैंगोंग झील पर चीन द्वारा एक पुल बनाए जाने की रिपोर्ट के संबंध में भारत सरकार बारीकी से निगरानी कर रही है। इस ब्रिज का निर्माण उन इलाकों में किया जा रहा है जो करीब 60 साल से चीन के अवैध कब्जे में हैं। हमारे सुरक्षा हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है।

एएनआई के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि चीन के पुल निर्माण पर मीडिया में आई खबरें तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं। भारत में मीडिया घरानों ने दावे के विपरीत तस्वीरें जारी की हैं। चीनी सैनिकों के वीडियो पर विदेश मंत्रालय प्रतिक्रिया दी है। भारतीय सांसदों को उनकी भागीदारी पर चीनी दूतावास के पत्र पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि पत्र का सार और भाषा अनुपयुक्त है। चीनी पक्ष को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और लोगों के प्रतिनिधियों के रूप में भारतीय सांसद अपनी मान्यताओं के अनुसार गतिविधियां करते हैं। मंत्रालय ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि चीनी पक्ष भारतीय सांसदों की भागीदारी पर बयान देने से परहेज करेगा, वरन हमारे द्विपक्षीय संबंध और जटिल हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *