CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, 1.25 लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का काम करेंगे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  आज विजन 2025 के अंतर्गत, जब हम अपने राज्य की स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहे होंगे तब हम अपने राज्य की 1.25 लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का काम करेंगे। विभिन्न विभागों की प्रत्येक महिला सदस्य आय प्रति वर्ष 1 लाख से अधिक की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक की थी जिसमें  मंत्री जोशी ने ग्राम्य विकास से जुड़ी योजनाओं का समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा था कि 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस है, इसी श्रृंखला में 4 नवम्बर को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा उसकी लॉन्चिंग की जाएगी। उनका लक्ष्य है कि 2025 तक, जब हमारा प्रदेश 25 साल का होगा, जो समूह की 3 लाख 67 हजार महिलाएं हैं, जो समूह के माध्यम से काम कर रही हैं, उनमें से सवा लाख बहनों को हम वर्ष 2025 तक लखपति बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *